:: bridgecorporationltd.com | Official website of UPBCL ::

विकास

    उ0 प्र0 राज्य सेतु निगम लिमिटेड की स्थापना अक्टूबर, 1973 में हुई थी तथा निगम द्वारा मात्र रु0 50.00 लाख से कार्य कराया जाना शुरु किया गया था, जोकि वर्तमान में रु0 1500 करोड़ हो गया है। वर्ष 1973 से अब तक सेतु निगम द्वारा लगभग 2500 नं0 नदी सेतु, उपरिगामी सेतु, एक्वाडेक्ट, पम्प हाउस, स्टेडियम इत्यादि का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सेतु निगम द्वारा उत्तर प्रदेष में ही नहीं अपितु विभिन्न प्रदेषों में भी कई परियोजनाओं का निर्माण कार्य सम्पादित कराया गया है, जिनमें बिहार, उड़ीसा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेष, पंजाब, जम्मू एवं दिल्ली सम्मिलित है। सेतु निगम द्वारा देष के बाहर अर्थात् ईराक, नेपाल एवं यमन में भी विभिन्न परियोजनाओं के कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया है। सेतु निगम द्वारा अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर आमंत्रित की गयी निविदाओं में प्रतिभाग करने के उपरान्त ही कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद विदेषों में कार्य प्राप्त हुये थे।
   सेतु निगम को चोपन, जिला सोनभद्र (उ0प्र0) में सोन नदी पर बी0ओ0टी0 ;ठनपसजए व्चमतंजम - ज्तंदेमितद्ध प्रोजेक्ट के रुप में पहली बार कार्य आंवटित हुआ था, जिसे निगम द्वारा टोल टैक्स प्राप्त करते हुये निर्धारित समयावधि से पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया था। इस परियोजना को पूर्ण करने हेतु निगम द्वारा 100 प्रतिषत ऋण प्राप्त किया गया था।
   सेतु निगम विगत कई वषों से लाभ की स्थिति में है, जिसके कारण निगम द्वारा उत्तर प्रदेष राज्य सरकार को डिविडेन्ट का भुगतान भी किया जाता रहा है। निगम के पास विभिन्न परियोजनाओं को पूर्ण कराये जाने हेतु वाॅछित सभी प्रकार की मेजर एवं माइनर मषीनें/संयत्र एवं वाहन इत्यादि उपलब्ध हैं, जोकि किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिये सक्षम हैं। इनकी लागत लगभग रु0 120 करोड़ है।